शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 5 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या-क्‍या हो रहे आयोजन

एक खबर में जानिए कि आपके शहर बनारस में दिनांक 5 अक्‍टूबर 2019 शनिवार को कब कहां और क्‍या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 07:31 AM (IST)
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 5 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या-क्‍या हो रहे आयोजन
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 5 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या-क्‍या हो रहे आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर बनारस में दिनांक 5 अक्‍टूबर 2019, शनिवार को कब, कहां और क्‍या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन। 

आज की रामलीला : रामनगर : चारो फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग तथा प्रतिकार। जाल्हूपुर : कुंभकर्ण युद्ध व वध। शिवपुर : समुद्र लंघन, हनुमान जानकी मिलन, लंका दहन, श्रीराम जी के पास प्रत्यागमन। भोजूबीर : चारों फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण शक्ति। लाट भैरव : बाली-सुग्रीव युद्ध, बाली वध, सीता की खोज के लिए प्रस्थान। मौनी बाबा : बाली सुग्रीव की लड़ाई। गायघाट : वर्षा-शरद ऋतु वर्णन, हनुमान का लंका प्रस्थान। काशीपुरा : सेवरी मंगल, हनुमान मिलन, बाली वध। औरंगाबाद : सीता का समाचार राम जी से कहना, रघुनाथ जी का समुद्र तट पर आना। दारानगर : राम घंडइल, चित्रकूट निवास। टेकुरी : सीता हरण। आशापुर : लंका दहन। तिलमापुर : सुवैल शैल की झांकी, अंगद -रावण संवाद। कोरौता : सीता हरण, जटायु रावण युद्ध। लोहता : चारों फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण शक्ति। रोहनिया : सुबेल गिरी की झांकी व अंगद विस्तार। 

शिक्षक कार्यशाला : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा शिक्ष्ज्ञक कार्यशाला हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल, खजुरी में सुबह 9.30 बजे।

संगोष्ठी : शिक्षा संकाय, बीएचयू के चाणक्य आडीटोरियम में नेशनल सिम्पोजियम पर संगोष्ठी सुबह 10.15 बजे।

परिसंवाद : डीएवी पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से फिलास्पी एंड लिटरेचर विषय पर अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद दारानगर स्थित कॉलेज में सुबह 10.30 बजे।

गोष्ठी : अंग्रेजी हटाओ आंदोलन के नायक स्व. देवब्रत मजूमदार की पुण्यतिथि पर गोष्ठी महामनापुरी कालोनी स्थित उनके आवास पर सुबह 11 बजे।

कन्या पूजन : महानगर महिला व्यापार उद्योग समिति और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व वैष्णो महिला सेवा समिति की ओर से कन्या पूजन आदर्श प्राथमिक विद्यालय, महमूरगंज में सुबह 11 बजे।

बैठक : भाजपा वाराणसी बूथ चुनाव समीक्षा व चुनाव के संबंध में बैठक विश्वनाथ गार्डेन, शिवदासपुर में सुबह 11 बजे। 

प्रशिक्षण : लायंस क्लब वाराणसी प्रभात की ओर से बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण विपिन बिहारी बालिका इंटर कालेज, रामापुरा में सुबह 11.30 बजे। 

कुश्ती दंगल : डीह मंदिर प्रांगण बीहड़ा गांव, कछवांरोड में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे।

श्रद्धांजलि : जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी के आवास सुदामापुर में उनकी मां को श्रद्धांजलि देने आएंगे रात 8 बजे। 

प्रेसवार्ता : समाज सेवा संघ की ओर से दशहरा पर मलदहिया चौराहे पर पुतला दहन के संदर्भ में प्रेसवार्ता होटल कमल, परेड कोठी में दोपहर 3 बजे।

chat bot
आपका साथी