वाराणसी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्‍वनाथ व अन्नपूर्णा मंदिर में 28 मिनट के दर्शन-पूजन में किसानों के नाम लिया संकल्प

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रविवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार व माता अन्नपूर्णा दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बाबा व माता से आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने किसानों के लिए संकल्प लिया। 12 .38 बजे वह माता अन्नपूर्णा मन्दिर पहुंची।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 02:30 PM (IST)
वाराणसी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्‍वनाथ व अन्नपूर्णा मंदिर में 28 मिनट के दर्शन-पूजन में किसानों के नाम लिया संकल्प
प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार व माता अन्नपूर्णा दरबार में हाजिरी लगाई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार व माता अन्नपूर्णा दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बाबा व माता से आशीर्वाद लिया। विश्‍वनाथ व अन्नपूर्णा मंदिर में 28 मिनट के दर्शन-पूजन में किसानों के नाम संकल्प लिया।

प्रियंका 12.17 बजे ज्ञानवापी फलित थोड़ा आगे बढ़ गई थी। जवानों ने रोका। इसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्प व महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। वह 12.20 पर गोदौलिया द्वार को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश की। दक्षिणी द्वार से शिखर को नमन कर बैठी। मंदिर के पूर्व महन्त राजेन्द्र तिवारी उर्फ बब्लू महन्त की मौजूदगी में मन्दिर के पांच ब्राह्मणों ने दर्शन -पूजन कराया। प्रियंका ने किसानों के लिए संकल्प लिया। चौतरफा अपने नजरों से कारिडोर को भी देख रही थी। बाहर आकर मंदिर की तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद भेट किया।12.36 बजे बाहर आने पर दूबारा शिखर नमन किया।

12 .38 बजे वह माता अन्नपूर्णा मन्दिर पहुंची। यहां पर शविधि माता का दर्शन किया। मंदिर के महंत शंकरपुरी ने माता गर्भ गृह में प्रियंका को माता का तिलक लगाया माता रानी का चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया। बाहर आकर अन्नपूर्णा शिखर नमन किया। 12.47 बजे निकली वापस आकर गोदौलिया द्वार पर हाथ हिला कर सभी का अभिवादन स्वीकार कर निकली।

श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर के पास बिस्मिल्लाह खां के नाती अजदार हुसैन, बन्ने खां, जाहिद हुसैन, आजाद खां ने प्रियंका गांधी का शहनाई धुन से स्वागत किया। प्रियंका गांधी अन्नपूर्णा मन्दिर में भी मत्था टेकने गईं। इसके बाद दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्‍माडां मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। यहां भी पूजा करने के बाद प्रियंका ने मंदिर के महत्‍व को जाना-समझा। मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के बाद प्रियंका ने सभी का अभिवादन किया। प्रियंका को देखने वालों की भीड़ भी मंदिर के आसपाल लगी रही। लोग प्रियंका के एक झलक पाने के लिए काफी देर मौके पर खड़े थे।

chat bot
आपका साथी