मेहनत सिर्फ मेहनत, बाकी कुछ नहीं

वाराणसी: मेहनत सिर्फ मेहनत करना है और कुछ नहीं। आप अपनी मेहनत से ही सभी कठिनाइयों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Nov 2017 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 07 Nov 2017 02:05 AM (IST)
मेहनत सिर्फ मेहनत, बाकी कुछ नहीं
मेहनत सिर्फ मेहनत, बाकी कुछ नहीं

वाराणसी: मेहनत सिर्फ मेहनत करना है और कुछ नहीं। आप अपनी मेहनत से ही सभी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। समस्याएं तो जीवन भर आएंगी तो खेल में क्यों नहीं आएंगी और आपको उन समस्याओं को अपने खेल से दूर करना होगा। आपका सही जवाब आपकी स्टिक देगी। कोच पर पूरा भरोसा करें। आपको लगता है कि आप सही कर रहे हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। ऐसे में कोच का मार्गदर्शन ही आपकी समस्याओं का निराकरण करेगा।

यह कहना है मलेशिया में पिछले सप्ताह आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे बनारस के विशाल सिंह का। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा जापान, मलेशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की जूनियर टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत तीसरे स्थान पर रहा था।

नगर के उत्तर में स्थित शिवपुर क्षेत्र के चमांव गांव से निकल अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बनने के दौरान उसने कई बार हॉकी तक को छोड़ने का मन बनाया था लेकिन अपने आत्मबल से उस पर विजय प्राप्त की।

ओलंपियन विवेक सिंह मिनी स्टेडियम शिवपुर में दो ओलंपियन बेटों (स्वर्गीय विवेक सिंह एवं राहुल सिंह) के पिता गौरी शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुए समारोह में हॉकी वाराणसी और विवेक सिंह अकादमी के पदाधिकारी ने विशाल सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर सुमित कुमार, सतीश नारायण सिंह, अमित कुमार, प्रिंस, ऋषभ, शशिकांत, प्रशांत वाजपेयी, मुन्ना लाल चौहान सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी