आजमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल दोनों युवक अस्‍पताल में भर्ती

बरदह थाना क्षेत्र के उदियांवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर गोली मारने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 02:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 02:27 PM (IST)
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल दोनों युवक अस्‍पताल में भर्ती
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल दोनों युवक अस्‍पताल में भर्ती

आजमगढ, जेएनएन। बरदह थाना क्षेत्र के उदियांवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर गोली मारने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आक्रोशित लोगों ने गोली मारने आए युवक को भी बुरी तरह मार पीटकर घायल कर दिया हालांकि असलहा से फायर कर आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस की डायल हंड्रेड टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर रूप से जख्‍मी दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के उदियांवा गांव निवासी अभिषेक राय उर्फ शिबू पुत्र स्व. अरविंद राय पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रोहित राय (24) व रोहन राय (22) पुत्रगण रमाकांत राय के घर पर शनिवार की बीती रात करीब साढे दस बजे असलहा लेकर मारने के लिए आ गया और गोली चला दी। वारदात के दौरान रोहित के पेट में एक गोली और रोहन के जांघ में और एक गोली पेट को छूती हुई निकल गई। यह देख कर परिवार के लोग आक्रोशित होकर गोली मारने आये युवक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। खुद को मार खाता देख असलहा निकालकर आरोपित हवा में फायर करने लगा, इसके बाद सभी दहशत से मौके पर भागने लगे। मौका देखकर आरोपित फरार हो गया तो सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

थानाध्‍यक्ष दिनेश कुमार यादव फोर्स के साथ पहुंचे तो घायलों को एंबुलेंस से ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया। थानाध्‍यक्ष के अनुसार दो लोगों को गोली लगी है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रोहित और रोहन पुत्रगण रमाकांत राय जिनका इलाज इस समय अस्पताल में चल रहा है। घायल युवकों के पिता रमाकांत राय पुत्र स्व. गंगा राय ने गांव के अभिषेक राय उर्फ शिब्बू के खिलाफ घर पर चढ़कर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज व गोली मारने की तहरीर दी है। वहीं पुलिस भी आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और तलाश जारी है। गांव के लोग आक्रोशित होकर आरोपित को मारपीट कर घायल भी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी