भदोही विधायक सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुरियावां ब्लाक में सरकारी पेड़ बेचने में धांधली करने का मामला

सरकारी पेड़ बेचने में की गई धांधली के आरोप में भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी सहित आठ लोगों के खिलाफ सुरियावां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 10:02 PM (IST)
भदोही विधायक सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुरियावां ब्लाक में सरकारी पेड़ बेचने में धांधली करने का मामला
भदोही विधायक सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुरियावां ब्लाक में सरकारी पेड़ बेचने में धांधली करने का मामला

भदोही, जेएनएन। सुरियावां ब्लाक परिसर में सरकारी पेड़ बेचने में की गई धांधली के आरोप में भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी सहित आठ लोगों के खिलाफ सुरियावां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोप है कि कूटरचित व जाली कागजात तैयार कर सरकारी पेड़ों को 55 हजार में नीलाम कर 12 लाख रुपये हड़प लिया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने कोर्ट में वाद दाखिल कर शिकायत दर्ज कराई थी कि सुरियावां ब्लाक परिसर में स्थित शीशम व नीम के पांच-पांच व आम के तीन पेड़, यूकेलिप्टस के 15 पेड़ स्थित थे। जिसकी मौजूदा कीमत करीब 12 लाख रुपये थी। विधायक और ब्लाक प्रमुख सरकारी पेड़ को कटवा कर उठा ले गए। इसकी जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी को साजिश में लेकर कूटरचित कागजात तैयार कर पेड़ों की नीलामी कर दिया गया। इस मामले में कोर्ट ने विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, अनिरूद्ध त्रिपाठी के अलावा उनके परिवार के ही चंद्रभूषण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी, नीतेश तिवारी, दीपक तिवारी, आशीष तिवारी व अनिल मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ जालसाजी और लोकसंपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बारे में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्लाक का मालिक खंड विकास अधिकारी होता है। पेड़ काटने और बेचने का अधिकार भी उसी को होता है। मामले से मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। पूरा मामला ही फर्जी है। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी