अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ा, दो गुटों के बीच पथराव

वाराणसी स्थित सेवापुरी के जंसा थाना के चौखंडी गाव स्थित आंबेडकर प्रतिमा को सोमवार की देर रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 12:23 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 04:19 PM (IST)
अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ा, दो गुटों के बीच पथराव
अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ा, दो गुटों के बीच पथराव

वाराणसी (जेएनएन): सेवापुरी के जंसा थाना के चौखंडी गाव स्थित आंबेडकर प्रतिमा को सोमवार की देर रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इस बात की जानकारी मंगलवार को होते ही कई गावों के अनुसूचित जाति के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। इसके साथ ही भाऊपुर, कालिकाधाम मार्ग को जाम सुबह ही कर दिया। जाम के दौरान आक्त्रोशित अनुसूचित जाति के कुछ लोग थोड़ी दूर स्थित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ने के लिए दौड़ पड़े। चूंकि हंगामा देख पुलिस भी वहां सुबह से ही डट गई थी तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस बीच दर्जनों की संख्या में अनुसूचित जाति के लोगों ने सवणरें पर पथराव कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए। पथराव के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने बोल्डर व बास को सड़क से हटा कर जाम समाप्त कराया।

मूर्ति तोडे़ जाने की जानकारी मिलते ही सीओ सदर उप जिलाधिकारी राजातालाब समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में संदीप राम की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर जाम के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने आंबेडकर जी की नई मूर्ति लगाने की माग की और इस पर अड़े रहे। बाद में ग्राम प्रधान निर्मला पटेल व पुलिस के सहयोग से नई मूर्ति लगाने की माग मान ली गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मूर्ति मंगवाया जा रहा है। उधर घटना स्थल पर तनाव बना हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

chat bot
आपका साथी