भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- रोज फेशियल करती हैं मायावती, मोदी को शौकीन कहने का हक नहीं

अपने विवादित बयान से सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 03:46 PM (IST)
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- रोज फेशियल करती हैं मायावती, मोदी को शौकीन कहने का हक नहीं
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- रोज फेशियल करती हैं मायावती, मोदी को शौकीन कहने का हक नहीं

बलिया, जेएनएन। अपने विवादित बयान से सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मायावती रोज फेशियल कराती हैं, और उनको कोई हक नहीं कि नरेंद्र मोदी को शौकीन कहकर उन पर अंगुली उठाएं। उन्होंने कहा हमारे नेता नरेंद्र मोदी सिर्फ साफ-सुथरा वस्त्र पहनने वाले हैं उनको बनावटी शौकीन नहीं कहा जा सकता। उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद रोज फेशियल कराता हो, बनावटी शौक तो इसे कहा जाता है।

भाजपा विधायक के बयान पर अखिलेश का ट्वीट 

मायावती जी ने जीवन भर पिछड़ों, ग़रीबों और महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा।

भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं

वक़्त है #MahaParivartan का!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान के कुछ ही देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती के पक्ष में जवाब देते हुए ट्वीट किया कि 'मायावती जी ने जीवन भर पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के खिलाफ आवाज उठाई जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा। भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है, जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। वक्त महापरिवर्तन का है।'

chat bot
आपका साथी