जौनपुर स्थित सई नदी के किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, चर्चाएं व्याप्त
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के सतलपुर घाट के पास सई नदी के किनारे से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है।पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
जौनपुर, जेएनएन। सिकरारा थाना क्षेत्र के सतलपुर घाट के पास सई नदी के किनारे से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने सई नदी के किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिकरारा थाना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी गई है। वह नीला रंग का प्रिन्टेट कुर्ता और गेरुआ रंग की सलवार पहने थी। युवती का शरीर और मुंह पूरी तरह से गल गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव करीब सात -आठ दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आखिर उ स लड़की लाश कैसे वहां आई और उसकी हत्या का कारण क्या था यह चर्चा का विषय बना हुआ है।