अखिलेश बताएं कि किसने दो प्रमाण पत्र बनवाने को कहा, मोदी-योगी युग में कानून का राज : डा. महेंद्रनाथ

बदले की राजनीति वाले अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने पलटवार किया। कहा कि मोदी-योगी के युग में कानून का राज चल रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 10:10 AM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 10:10 AM (IST)
अखिलेश बताएं कि किसने दो प्रमाण पत्र बनवाने को कहा, मोदी-योगी युग में कानून का राज : डा. महेंद्रनाथ
अखिलेश बताएं कि किसने दो प्रमाण पत्र बनवाने को कहा, मोदी-योगी युग में कानून का राज : डा. महेंद्रनाथ

वाराणसी, जेएनएन। बदले की राजनीति वाले अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने पलटवार किया। कहा कि मोदी-योगी के युग में कानून का राज चल रहा है। अखिलेश यादव बताएं कि आजम खान से किसने कहा था जन्मतिथि से संबंधित दो प्रमाण पत्र बनवाने को। भाजपा बदले की भावना से काम नहीं कर रही। यह फर्जी सर्टिफिकेट और अदालत का मामला है।

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर लोकापुर गांव में आयोजित समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पर आजम खान से जुड़े मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का नेता भी एक नागरिक है। कोई भी शिकायत कर सकता है, अगर शिकायत का संज्ञान अदालत ने लिया है। अदालत ने आजम खान को नोटिस दी लेकिन उसका भी सम्मान नहीं किए। कानून को महत्व नहीं दिए तो उसपर अदालत के कदम उठे हैं। इसके बीच में न कहीं भाजपा है और न कहीं से सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की  सोनिया गांधी की राष्ट्रपति से मांग के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी मांग निराधार और निरर्थक है। अमित शाह देश के अंदर एक मजबूत गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राजनीतिक विरोधी दल अपना काम कर रहे हैं। दिल्ली ङ्क्षहसा के सवाल पर डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि  पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है। जांच चल रही है  जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्रांतिकारियों का संघर्ष नहीं भूल सकता

क्रांतिकारियों की भूमि भारत चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे अमर शहीदों के बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। गांधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन, सत्याग्रह, दूसरी तरफ सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज तो तीसरी तरफ क्रांतिकारियों का संघर्ष जिसमें सबसे अहम भूमिका चंद्रशेखर आजाद की थी। तीन तरफ के आंदोलनों ने ही अंग्रेजी हुकूमत की नींव भारत देश में कमजोर होने लगी।

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर गुरुवार को लोकापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय पहुंचे। आजाद की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित युवाओं से कहा कि चंद्रशेखर आजाद के प्रति जो सम्मान कायम रखा है यह जनपद में एक उदाहरण भी बनेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह बीएचयू छात्रसंघ के महामंत्री थे, उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति स्थापित कराई थी। केंद्रीय मंत्री ने गांव स्थित आजाद पार्क में सांसद निधि से एक पुस्तकालय बनाने की घोषणा की साथ ही ग्रामीणों की मांग पर पांचों शिवाला से आजाद पार्क लोकापुर की सड़क को आजाद के नाम पर रखने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दी। कार्यक्रम में सोनभद्र के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, प्रेम शंकर पांडेय, योगेश पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, शिव शंकर पटेल, राजनाथ शास्त्री, रमेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर सिंह, अखंड सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र, राज बहादुर सिंह राणा समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी