कमिश्नर से की उपाध्यक्ष की शिकायत

वाराणसी : विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष पुलकित खरे पर कर्मचारियों ने उत्पीड़न व अशिष्ट भाषा के प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 01:53 AM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 01:53 AM (IST)
कमिश्नर से की उपाध्यक्ष की शिकायत
कमिश्नर से की उपाध्यक्ष की शिकायत

वाराणसी : विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष पुलकित खरे पर कर्मचारियों ने उत्पीड़न व अशिष्ट भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को कर्मियों ने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण को पत्रक दिया। उन्होंने कर्मचारियों के उत्पीड़न व अशिष्ट भाषा के प्रयोग के लिए उपाध्यक्ष को माफी मांगने की मांग की। इस मसले पर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ की ओर से भी कमिश्नर को पत्रक दिया गया है। वहीं इस मसले पर उपाध्यक्ष ने कहा कि कड़ाई करना उत्पीड़न नहीं है। उनकी ओर से सख्ती जारी रहेगी। विभागवार निरीक्षण के दौरान दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी