महिला आजादी पर संगोष्ठी कल

वाराणसी : महिलाओं की आवाज एक मंच अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की ओर से रविवार 26 मार्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 02:23 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 02:23 AM (IST)
महिला आजादी पर संगोष्ठी कल
महिला आजादी पर संगोष्ठी कल

वाराणसी : महिलाओं की आवाज एक मंच अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की ओर से रविवार 26 मार्च को स्वयंवर वाटिका, लंका में 'पितृसत्ता हमारा लोकतंत्र और महिला आजादी' विषयक संगोष्ठी का आयेाजन किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को अस्सीघाट पर कुसुम वर्मा, प्रज्ञा पाठक, स्मिता, सुतपा, ज्योति ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी। बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रदेश व देश से महिला आंदोलन से जुड़ी महिलाएं, कवयित्री शामिल होंगी। संगोष्ठी में आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्षरत झारखंड की निर्मला पुतुल कविता पाठ करेंगी वहीं निर्भया आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली दिल्ली की कविता कृष्णनन आदि भी विचार रखेंगी।

chat bot
आपका साथी