अभी और बढ़ेगी ठंड, चार के बाद मिलेगी राहत

वाराणसी : गुरुवार को भी पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक कोहरे के आगोश में रहा। रात को स्थिति और ज्यादा

By Edited By: Publish:Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM (IST) Updated:Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM (IST)
अभी और बढ़ेगी ठंड, चार के बाद मिलेगी राहत

वाराणसी : गुरुवार को भी पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक कोहरे के आगोश में रहा। रात को स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। दिन में लोग धूप के लिए तरस गए। रात तो दूर दिन में भी ठंड काफी थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड अभी और बढ़ेगी। हां, चार दिसंबर के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

पिछले तीन दिनों से दिन में खुलकर धूप नहीं हो रही है। इसके कारण आम जनमानस को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी महिलाओं को हो रही है। कपडे़ धोने एवं सुखाने में महिलाओं को मशक्कत झेलनी पड़ रही है। इसका असर यातायात पर तो पड़ ही रहा है साथ ही बाजार पर इससे प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही घना कोहरा छा गया था। यही स्थिति मंगलवार एवं बुधवार को भी थी। इस संबंध में पूछ जाने पर भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो. एमके श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को भी मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं रहा। आगे चलकर कुछ ठंड बढ़ सकती है और कोहरे के साथ साथ बादल भी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिन थोड़ा गर्म और रात थोड़ी ठंडी रहेगी। यह प्रक्रिया कुछ दिनों तक रहेगी। उम्मीद है तीन-चार दिन में मौसम को कुछ सामान्य हो जाएगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जा रहा है चार दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी