बनारस के 126 लोग सरकारी के बजाय Home Quarantine, बसों से भेजे गए लोगों को

लॉकडाउन के बाद दिल्ली समेत अन्य प्रांतों से आए 126 लोगों को प्रशासन ने रविवार दोपहर सरकारी क्वारंटाइन के बजाय होम क्वारंटाइन कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 11:19 PM (IST)
बनारस के 126 लोग सरकारी के बजाय Home Quarantine, बसों से भेजे गए लोगों को
बनारस के 126 लोग सरकारी के बजाय Home Quarantine, बसों से भेजे गए लोगों को

वाराणसी, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद दिल्ली समेत अन्य प्रांतों से आए 126 लोगों को प्रशासन ने रविवार दोपहर सरकारी क्वारंटाइन के बजाय होम क्वारंटाइन कर दिया। इन्हें 14 दिन पहले बनारस आने पर बाबतपुर, राजातालाब व पिंड्रा में बनाए गए केंद्रों में रखा गया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक जनपद में 636 बेड की क्षमता वाले कुल पांच क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। 

बाबतपुर में 69, पिंडरा में 255 व राजातालाब में 200 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। 14 दिन का समय बीत जाने के बाद बनारस के ही रहने वाले 126 लोगों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर से सरकारी बसों के माध्यम से होम क्वारंटाइन पर भेज दिया गया। इनमें बाबतपुर से 45, पिंडरा में 11 व राजातालाब में 70 लोग शामिल थे। वहीं बाबतपुर में रखे गए 24 लोगों को केंद्र के सुगम संचालन के लिए पिंडरा शिफ्ट कर दिया गया।

सात संदिग्ध पहुंचे जिला अस्पताल

पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रविवार को सात संदिग्ध कोरोना जांच के लिए पहुंचे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से 946 व्यक्तियों सहित अब तक कुल 22,245 लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा चुका है। फिलहाल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 14 कोरोना पाजिटिव भर्ती हैं, जिनमें पांच गाजीपुर व तीन जौनपुर से स्थानांतरित होकर आए हैं, जबकि छह का इलाज पहले से ही चल रहा था।

14699 लोगों की थर्मल स्कैनिंग

शहर से लेकर गांव तक रविवार को 14699 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। अब तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर 16786, रेलवे स्टेशन पर 16200, होटल, लॉज, मठों आश्रमों में रुके 1352 विदेशी यात्रियों समेत 1,17,271 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की जा चुकी है।

अभी 129 की रिपोर्ट का इंतजार

आइएमएस-बीएचयू स्थित लैब में अब तक कुल 485 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके। इनमें नौ कोरोना पॉजिटिव थे। एक की मौत हो चुकी है जबकि दो ठीक होकर घर जा चुके हैैं। 347 नमूने निगेटिव आए हैं। वहीं 129 की रिपोर्ट का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी