Lucknow Agra Expressway पर तेज रफ्तार अज्ञाक वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन सवार में दो की मौत एक घायल

उन्नाव में Lucknow Agra Expressway पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 17 Nov 2022 09:44 PM (IST) Updated:Thu, 17 Nov 2022 09:44 PM (IST)
Lucknow Agra Expressway पर तेज रफ्तार अज्ञाक वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन सवार में दो की मौत एक घायल
उन्नाव में Lucknow Agra Expressway पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। लखनऊ से नौकरी कर एक बाइक से घर लौट रहे तीन साथियों को पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने गुरुवार रात रौंद दिया। दो की मौके पर मौत हो गई। तीसरे को सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अंधेरा होने से कोई टक्कर मारने वाले वाहन को नहीं देख पाया। दो दोस्तों की मौत से कोहराम मच गया।

हसनगंज क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव के सामने Lucknow Agra Expressway की सर्विस लेन पर हुआ। क्षेत्र के ही अहमदपुर टकटौली निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र रामकुमार रावत अपने गांव के दोस्त 24 वर्षीय सागर पुत्र सुंदर रावत व 25 वर्षीय अजय पुत्र पप्पू के साथ लखनऊ में मजदूरी करता था। रोजाना तीनों का एक बाइक से आना जाना था। रोज की तरह गुरुवार को काम निपटाने के बाद तीनों एक बाइक से रात में घर लौट रहे थे। दुर्घटना के वक्त किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। 

नीचे गिरने से वाहन का पहिया रोहित और सागर के ऊपर से निकल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। अजय गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भिजवा दिया। अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। घायल के होश में न होने से हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका।

chat bot
आपका साथी