शुक्लागंज में कोरोना से छह लोग हुए स्वस्थ

संवाद सहयोगी शुक्लागंज नगर में बुधवार को जहां छह और लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं वही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:30 AM (IST)
शुक्लागंज में कोरोना से छह लोग हुए स्वस्थ
शुक्लागंज में कोरोना से छह लोग हुए स्वस्थ

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : नगर में बुधवार को जहां छह और लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं, वहीं सात लोग पॉजिटिव निकले हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वाष्र्णेय ने बताया कि एंटीजन जांच में श्रीनगर का रहने वाला 55 वर्षीय अधेड़, गोपीनाथपुरम का 34 वर्षीय युवक व 31 वर्षीय महिला व अंबिकापुरम का रहने वाला 26 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर जांच में कंचननगर की 45 वर्षीय महिला, ब्रह्मनगर का 38 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी