मरीजों को अखबारी कागज में मिल रही रोटी और सब्जी

जागरण संवाददाता, उन्नाव: जिला अस्पताल में मरीजों के भोजन वितरण की व्यवस्था में सुधार नहीं हो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM (IST)
मरीजों को अखबारी कागज में मिल रही रोटी और सब्जी
मरीजों को अखबारी कागज में मिल रही रोटी और सब्जी

जागरण संवाददाता, उन्नाव: जिला अस्पताल में मरीजों के भोजन वितरण की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। पुरूष अस्पताल में सेहत के रखवालों की आंख के सामने मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर अखबारी कागज में रोटी सब्जी दी जा रही है। वहीं महिला अस्पताल में सूचना चस्पा कर दी गई है कि अगर भोजन लेना है तो बर्तन साथ लाएं। जबकि दोनों ही अस्पतालों में मरीजों को भोजन देने के लिए सौ-सौ थालियां हैं। हाइजिन के नियमों को ताख पर रखा

उमाशंकर दीक्षित संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को भोजन देने में हाइजिन के नियमों को ताख पर रख दिया गया है। महिला अस्पताल में लंबे समय से मरीजों को भोजन के लिए बर्तन घर से लाने की बाध्यता लागू कर रखी गई है। जबकि टेंडर शर्तों में साफ लिखा है कि मरीजों को थाली में भोजन दिया जाए। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को पूर्व से जानकारी न होने पर उनको परेशानी होती है। डस्टबिन के पास अखबार के कागज में परोसते भोजन

पुरुष अस्पताल में डस्ट विन के पास ही खड़े होकर भोजन वितरण किया जा रहा है। जिन मरीजों के पास बर्तन नहीं होता हैं उन्हें अखबार के कागज में गर्म रोटी और सब्जी दी जाती है। शनिवार को भी इसी तरह भोजन वितरित हो रहा था। फिजीशियन डॉ. जेपी बाजपेई, कार्डियोलाजिस्ट डॉ. शरद पांडेय और चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. शोभित भोजन वितरण को सेहत के लिए खतरनाक तो बताते रहे पर किसी ने वितरण करने वालों को टोकना गंवारा नहीं किया। धुलाई से बचने को नहीं देते थाली

सूत्र बताते हैं कि ठेकेदार बर्तनों की धुलाई और वितरण के बाद थाली का कलेक्शन करने से बचने के लिए बर्तन गायब होने का बहाना कर अस्पताल से थाली नहीं ले रहे हैं। प्लास्टिक दोनों ही अस्पतालों के सीएमएस इस पर गंभीर नहीं हैं इससे भोजन वितरण में मनमानी चल रही है। कागज में भोजन देने की जानकारी नहीं है। मैं स्वयं चेककर इस पर रोक लगाऊंगा, और जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करुंगा।

डॉ एम लाल, पुरुष अस्पताल सीएमएस कहने के बाद ठेकेदार थाली नहीं ले रहा है। मजबूर घर से बर्तन लाने की नोटिस लगानी पड़ी।

डा अंजू द्विवेदी, महिला अस्पताल सीएमएस

chat bot
आपका साथी