अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान

संवाद सहयोगी शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव में बेरोजगारी से परेशान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 11:36 PM (IST)
अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान
अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव में बेरोजगारी से परेशान अधेड़ ने शनिवार देर रात घर पर छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने कमरे में पति को फांसी पर लटके देखा तो उसकी चीख निकल गई। रविवार सुबह पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

लालताखेड़ा निवासी 45 वर्षीय बेचेलाल पुत्र स्व. हरीलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें अरविंद (8 वर्ष), लवकुश (5 वर्ष) व बेटी आरती (6 वर्ष) है। दिवंगत की पत्नी श्रीकांती ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से मजदूरी का काम नहीं मिल पा रहा था। जिससे घर गृहस्थी चलाने में दिक्कत हो रही थी। इस बात से परेशान रहते थे। सूत्रों की मानें तो शनिवार रात को पत्नी से भी विवाद हुआ था। उसके बाद घर के लोग सोने चले गए। इसके बाद फांसी लगा ली। हलका नंबर तीन के दारोगा राजेश शर्मा ने बताया कि स्वजन का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से मजदूरी का काम नहीं मिल पा रहा था। जिससे परेशान चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी