दो घरों में आग से गृहस्थी राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

जागरण संवाददाता, उन्नाव : फतेहपुर चौरासी और बीघापुर क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर घर म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM (IST)
दो घरों में आग से गृहस्थी राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
दो घरों में आग से गृहस्थी राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

जागरण संवाददाता, उन्नाव : फतेहपुर चौरासी और बीघापुर क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना एक : फतेहपुर चौरासी ग्रामीण के मजरा पटपरगंज गांव निवासी बिटाना पत्नी स्व. पुत्तीलाल के कच्चे घर में सोमवार दोपहर तीन बजे करीब आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते छप्पर धू-धू कर जलने लगा। कुछ ही देर में आग ने घर की गृहस्थी को राख कर दिया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बिटाना ने बताया कि आग से 10 हजार की नकदी, आनाज, कपड़े समेत करीब एक लाख का माल आग की भेंट चढ़ गया।

घटना दो : बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव अदनखेड़ा निवासी शांतीलाल ससुर के निधन पर पत्नी कविता के साथ ससुराल ¨सगहा गया था। घर पर चार छोटे-छोटे बच्चे राधेश्याम, खुशबू, सत्यम, गोलू थे। बच्चों से खेल-खेल में घर में आग लग गई। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल आग पर काबू पाया। आग से धान, गेहूं, बाइक साइकिल एवं अन्य सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

chat bot
आपका साथी