रफ्तार ने छीनी एक की जान, आठ घायल

जागरण टीम, उन्नाव : रविवार को पूरे दिन रफ्तार ने कहर बरपाया। लखनऊ-कानपुर हाईवे समेत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 07:20 PM (IST)
रफ्तार ने छीनी एक की जान, आठ घायल
रफ्तार ने छीनी एक की जान, आठ घायल

जागरण टीम, उन्नाव : रविवार को पूरे दिन रफ्तार ने कहर बरपाया। लखनऊ-कानपुर हाईवे समेत अन्य जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में जहां स्कूटर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके पिता समेत आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत गंभीर है। हाईवे पर हादसे में करीब एक घंटा जाम लगा रहा।

हादसा एक : लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर चौराहा पर कानपुर से नवीन मंडी की ओर जा रहे पिकअप ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार कानुपर फीलखाना थाना क्षेत्र के चंद्राभवन निवासी कृष्णा 22 पुत्र गोपी दीक्षित की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटर को टक्कर मार पिकअप भी हाईवे पर पलट गया। फल सड़क पर बिखरने से हाईवे जाम हो गया। मौके पर मौजूद पीआरवी 2910 के एसआइ सुनील कुमार मिश्र और चालक अजय कुमार ने दोनों अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। कृष्णा को मृत घोषित कर डाक्टर ने उसके पिता गोपी दीक्षित का इलाज शुरू किया। उनके परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। उधर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच फल की बिखरी पड़ी पेटियों को सड़क से हटवा करीब एक घंटे बाद आवागमन शुरू कराया।

हादसा दो: कानपुर-रायबरेली मार्ग पर थाना बिहार व गढ़ी गांव के बीच रविवार दोपहर बाइक को बचाने में बोलेरो बेकाबू हो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार सात महिलाओं के साथ चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में सरांय मनिहार निवासी शिव नारायन (50), माया देवी (45), रेखा (25) पत्नी शिवप्रसाद, यश (5) पुत्र शिव प्रसाद, नैंसी (22) पुत्री अलोपी प्रसाद, व ग्राम बनिगांव थाना खीरो रायबरेली निवासी सियादुलारी पत्नी गयाप्रसाद के साथ बोलेरो चालक काछिनखेड़ा कल्यानी निवासी लक्ष्मीशंकर पुत्र मन्नालाल घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया। घायलों की माने तो सरांय मनिहार गांव निवासी पारिवारिक अलोपी प्रसाद को कुवैत जाना था, जिस पर सभी लोग बोलेरो से एयरपोर्ट लखनऊ छोड़कर लौट रहे थे।

chat bot
आपका साथी