पुरवा अग्निशमन केंद्र का सीएम ने किया वर्चुवल उद्घाटन

पुरवा अग्निशमन केंद्र का वर्चुवल सीएम ने किया उद्घाटन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 04:02 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 04:02 AM (IST)
पुरवा अग्निशमन केंद्र का सीएम ने किया वर्चुवल उद्घाटन
पुरवा अग्निशमन केंद्र का सीएम ने किया वर्चुवल उद्घाटन

पुरवा अग्निशमन केंद्र का सीएम ने किया वर्चुवल उद्घाटन

संवाद सहयोगी, पुरवा (उन्नाव) : गुरुवार को पुरवा अग्निशमन केंद्र का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर पुरवा पहुंचे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, विधायक अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। जिसमें उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में अग्निशमन केंद्र के जवानों की सेवाएं उन्नत है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 फायर स्टेशनों के लिये नवनिर्मित भवनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर पुरवा के राजा खेड़ा स्थित नव निर्मित अग्निशमन केंद्र भवन के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि फायर स्टेशन की सेवाएं मिलती रही हैं, लेकिन अब भवन बनने से संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। तहसील स्तर पर सेवाएं बेहतर साबित होंगी। आम लोगों का नुकसान बचेगा। उन्होंने जवानों से कहा कि यह कार्य आत्मसंतोष का है जिससे सेवा कार्य को बेहतर बनाते रहे।

विधायक अनिल सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है। पुरवा फायर स्टेशन में सभी संसाधन होंगे। दो गाड़िया और मिलेंगी। साथ ही मौरावां में फायर स्टेशन के लिये प्रयास शुरू हो गया है। इस दौरान एसपी दिनेश त्रिपाठी एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ पंकज सिंह व एसडीएम एके जायसवाल, ब्लाक प्रमुख दिलीप दीक्षित, जिला शमन अधिकारी रमेश तिवारी, एफएसओ शिव दरश प्रसाद व प्रभारी पुरवा राम मिलान भारती मौजूद रहे। संचालन डा. रचना सिंह शिक्षिका व शिवांकर मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी