आग से घर का सामान जलकर खाक

संवाद सूत्र बिछिया : अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव पडरीखुर्द में दीपक गिरने से आग लग गई। घटना मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 07:23 PM (IST)
आग से घर का सामान जलकर खाक
आग से घर का सामान जलकर खाक

संवाद सूत्र बिछिया : अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव पडरीखुर्द में दीपक गिरने से आग लग गई। घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

गांव निवासी सुखराम लोधी का परिवार शनिवार देर रात खाना खाकर सोने चले गया। रात में कमरे में जल रहा दीपक अचानक पास में पड़ी चारपाई पर गिर गया। जिससे कमरे में आग लग गई। आग की लपटों को देख कर सुखराम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इस कदर भड़क चुकी थी कि वह आग पर काबू नहीं पा सका। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह गांव के लेखपाल हरी प्रकाश साहू व ग्राम प्रधान पति दीपक त्रिवेदी ने नुकसान का आंकलन कराया। पीड़ित के मुताबिक घर में रखा अनाज व बिस्तर के जलने से हजारों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे ब्लॉक स्तरीय कर्मियों ने उसके कच्चे आवास को देखकर प्रधानमंत्री आवास तत्काल दिलाने का भरोसा दिलाया है।

chat bot
आपका साथी