भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांगरमऊ नगर पालिका से ठोंकी दावेदारी

संवाद सहयोगी, बांगरमऊ : नगर पालिका परिषद बांगरमऊ का अध्यक्ष पद सामान्य होने से दलीय दावेदार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Oct 2017 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 20 Oct 2017 03:00 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांगरमऊ नगर पालिका से ठोंकी दावेदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांगरमऊ नगर पालिका से ठोंकी दावेदारी

संवाद सहयोगी, बांगरमऊ : नगर पालिका परिषद बांगरमऊ का अध्यक्ष पद सामान्य होने से दलीय दावेदारों की संख्या काफी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद की टिकट के दावेदारों की लिस्ट भी लंबी है। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 15 कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी की है।

पिछले चुनाव में यहां की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित थी। इसी आधार पर लोगों में इस सीट के पिछड़े वर्ग के खाते में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन आरक्षण सूची जारी होने के बाद यहां की अध्यक्ष सीट फिर अनारक्षित हो गई है। अघोषित तौर पर सपा से लगभग शहंशाह खां का नाम पक्का माना जा रहा है। वहीं भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी सूची है। इसमें जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, संदीप बाजपेई, विमल चंद्र शुक्ल, वीरेंद्र ¨सह, दिलीप त्रिपाठी, अवधेश कुमार तूफानी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत गुप्ता व लाल बिहारी गुप्त सहित 15 लोगों ने पार्टी से टिकट मांगा है। अभी तक कांग्रेस व बसपा में टिकट को लेकर खामोशी नजर आ रही है और इन दोनों दलों से किसी भी नाम की चर्चा सामने नहीं आई है।

भाजपा ने रैली निकाल कर किया शक्ति परीक्षण

नवाबगंज : निकाय चुनाव के चलते नगर में भाजपा ने मोटर साइकिल रैली निकाल जनाधार का अहसास दिलाया। जिला कार्य समिति सदस्य व चुनाव प्रभारी जगतपाल ¨सह, निर्लेश दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, आरएसएस नगर कार्यवाह अखिलेश गुप्ता, विश्व ¨हदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष व वार्ड संयोजक डॉ विनोद मिश्र की अगुवाई में तुलसी गार्डेन से रैली निकाली गई। जो नगर पंचायत के सभी वार्ड में से होकर गुजरी। रैली में सुशील श्रीवास्तव, सरोज मिश्र, आशीष ¨सह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी