आदित्य ने प्रदेश में किया नाम

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शहर के एक होनहार छात्र की मेहनत रंग लाई और उसे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST)
आदित्य ने प्रदेश में किया नाम
आदित्य ने प्रदेश में किया नाम

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शहर के एक होनहार छात्र की मेहनत रंग लाई और उसे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ में 51 सौ रुपये की चेक देकर सम्मानित किया।

शहर के मोहल्ला तकी नगर में रहने वाले आदित्य भारती ने शहर स्थित आईटीआई से सितंबर 2016 में फाउंड्रीमैन टेक्नीशियन ट्रेड में सेमेस्टर-1 में 7 सौ में 563 और सेमेस्टर-2 में 7 सौ में 553 अंक प्राप्त किए थे। इससे उसने दोनों सेमेस्टर को मिलाकर कुल 14 सौ में 1116 अंक लाकर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्य नाथ ने बीती 15 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होनहारों के सम्मान समारोह में उसे 51 सौ रुपये की चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आदित्य ने बताया कि उसके पिता मूलचंद्र भारती पुलिस विभाग से दारोगा के पद से रिटायर्ड हैं। उसकी पढ़ाई में रुचि देखकर उन्होंने उसे आईटीआई में दाखिला दिलाया। बताया कि इस समय वह पुरवा आईटीआई से कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रा¨मग असिस्टेंट का कोर्स कर रहा है। वहीं उसके पिता मूल चंद्र भारती ने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी