नाले में मिला लापता किशोर का शव

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी: सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में किशोर का शव पड़ा मिला। शव कुछ दू

By Edited By: Publish:Mon, 02 May 2016 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 02 May 2016 08:22 PM (IST)
नाले में मिला लापता किशोर का शव

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी: सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में किशोर का शव पड़ा मिला। शव कुछ दूरी पर रहने वाले चप्पल कारीगर के पुत्र का निकला। किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिनों से घर लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मकान मालिक पर किशोर की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

रहमतनगर निवासी अफरोज अहमद उर्फ राजू पेशे से चप्पल के कारीगर हैं। पीड़ित के अनुसार तीन दिनों पहले शनिवार की शाम को मुहल्ले में नगर पालिका वाहन से फा¨गग करा रही थी। उसी समय पालिका के वाहन का पीछा करते हुए उनका 13 वर्षीय पुत्र फैज भी चला गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने शाम को खोजबीन की पर कुछ पता न चलने पर परिजन रविवार को गंगाघाट थाने में जानकारी दी। पुलिस ने किशोर की फोटो लाने की बात कह कर परिजनों को वापस भेज दिया। किशोर की मां नसीमा ने बताया सोमवार की सुबह वह पुत्र की फोटो लेकर थाने जाने ही वाली थी कि चंद दूरी पर स्थित शक्तिनगर मुहल्ले में स्थित नाले में किसी किशोर का शव मिलने की खबर सुनाई दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुत्र का शव देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची गंगाघाट थाना पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह राठी के अनुसार प्रथम ²ष्टया जांच में हादसा प्रतीत हो रहा है। बताया परिजनों ने हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।

नाला सफाई के दौरान दिखा शव

शक्तिनगर मुहल्ले में सोमवार को सफाई कर्मी नालों की सफाई करने पहुंचा। उसने नाले का पत्थर हटा कर कचरा निकालने को जैसे ही फावड़ा नाले में डाला उसे कोई चीज पड़ी होने का एहसास हुआ। कर्मी ने ऊपर तैर रहा कूड़ा हटाया तो शव दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन दिनों से शव पड़ा होने के कारण फूल गया था। लोगों की मानें तो शरीर पर चोटों के निशान भी साफ देखे जा सकते थे।

कमरा खाली करने को लेकर था विवाद

परिजनों ने किशोर का शव मिलने के बाद अपने मकान कालिक पर किशोर की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार उनका मकान मालिक के साथ किराये का कमरा खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में होने के कारण मकान मालिक उनसे कमरा खाली नहीं करा पा रहा था। कई बार धमकी तक दे चुका था। परिजनों ने इसी विवाद के चलते मकान मालिक द्वारा हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद से बंद है ताला

मृतक के परिजनों की मानें तो शनिवार को किशोर के लापता होने के बाद से मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर लापता है। मकान मालिक के घटना वाले दिन से गायब होने के कारण भी परिजनों ने उन्हीं पर ही पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी