भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत

सुल्तानपुर : स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत अमरूपुर (दुअरिया) गांव में मंगलवार की देर शाम भूमि विवाद को

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 09:15 PM (IST)
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत

सुल्तानपुर : स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत अमरूपुर (दुअरिया) गांव में मंगलवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने मौका मुआयना किया। चांदा पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थानान्तर्गत अमरूपुर (दुअरिया) गांव निवासी संतोष यादव व अरविंद यादव का भूमि विवाद अर्से से चला आ रहा है। मंगलवार की शाम अरविंद घर के सामने टाटी बांध रहा था। जिसे लेकर पड़ोसी संतोष यादव से उसका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडो से लैस होकर लामबंद हा गए। कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान बीच-बचाव के लिए संतोष की पत्‍‌नी सुनीता भी वहां पहुंच गई। बीच बचाव के दौरान उसे गंभीर चोट आई। वह अचेत होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिवारीजन सुनीता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पति संतोष की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद, शैलेंद्र व राजकुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने घटना स्थल का जायजा लिया और शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गंगाधर चौहान ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी