थाने में रिश्वत के बंदरबांट का वीडियो वायरल

???? ?? ???????? ???? ??? ?????? ?? ????? ?? ??????? ???? ?? ?? ?????? ?????? ?? ???? ???? ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ??? ??????? ?? ?????? ???? ?? ????? ?????? ?? ???? ??????? ? ????? ?? ??????? ?? ???? ??? ????? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ?? ???? ????? ??? ??? ??? ?????????? ?? ?? ??? ??, ???? ????? ?????? ?? ???? ????

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:29 PM (IST)
थाने में रिश्वत के बंदरबांट का वीडियो वायरल
थाने में रिश्वत के बंदरबांट का वीडियो वायरल

सुलतानपुर : जिले के हलियापुर थाने में रिश्वत के पैसों का बंटवारा करने का एक वीडियो रविवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया। प्राथमिक जांच में सत्यता की पुष्टि होने पर पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी व दीवान को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

थानों में किस कदर रिश्वतखोरी आम हो चली है, इसकी बानगी रविवार को सोशल साइट, यू-ट्यूब, व्हाट्सअप व फेसबुक आदि पर देखने को मिली। चंद मिनटों में ही इसे बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रकरण पुलिस कप्तान के संज्ञान में आया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने प्राथमिक जांच की तो वीडियो जिले के हलियापुर थाने का निकला। जिसमें थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला व दीवान विजय शंकर की संलिप्तता उजागर हुई। पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने बताया कि वीडियो क्लिप में थाना प्रभारी व दीवान की बातचीत आपत्तिजनक है। इससे दोष परिलक्षित होता है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंप दी गई है।

chat bot
आपका साथी