भाजपा सरकार का रवैया अदूरदर्शी व संवेदनहीन

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में मौन रखकर किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:12 AM (IST)
भाजपा सरकार का रवैया अदूरदर्शी व संवेदनहीन
भाजपा सरकार का रवैया अदूरदर्शी व संवेदनहीन

सुलतानपुर: कोरोना संक्रमण को लेकर भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदम को अदूरदर्शी करार दिया है। ट्रेनों में मृत व्यक्तियों के संदर्भ में सरकारी रवैये को संवेदनहीन बताया है।

संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मौन प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई जिनकी घर वापसी के दौरान ट्रेनों में मौत हो गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की असफलताओं को पर भी इस दौरान निशाना साधा गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकारों का रवैया दूरर्दिशता से परे है। उच्चतम न्यायालय में लिखित तौर पर ट्रेन यात्रा के दौरान मृतक मजदूरों की संख्या का पता नहीं होने का बयान देकर सरकार ने इसी को प्रमाणित किया है। बस स्टेशन पर लोहिया प्रतिमा के समक्ष शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूूर्व विधायक राम चंदर चौधरी, ज्ञान प्रकाश यादव, अलीम, जमीरूददीन हाशमी, श्याम बहादुर, गफरान अहमद, देवता दीन निषाद, अशोक वर्मा, जयंत यादव, राहुल शर्मा, सुनील अग्रहरि, विकास चौरसिया ने प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी