'सेवा व संस्कार का पाठ पढ़ाता है बजरंग दल'

By Edited By: Publish:Fri, 08 Aug 2014 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 08 Aug 2014 09:33 PM (IST)
'सेवा व संस्कार का पाठ पढ़ाता है बजरंग दल'

सुल्तानपुर : हिंदुत्व की रक्षा के लिए बजरंग दल का संगठन गांव स्तर पर खड़ा किया जाएगा। यह दल लोगों को सेवा, सुरक्षा व संस्कार का पाठ पढ़ाता है। ये बातें विभाग संगठन मंत्री मुकेश ने कही। वे शुक्रवार को वलीपुर बाजार स्थित मारुति नंदन मंदिर परिसर में आयोजित बजरंग दल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश ने कहाकि बगैर संगठन की मजबूती के कोई भी कार्य संभव नहीं है। दल की मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने गांव-गांव संगठन की रीतियों एवं नीतियों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.अवधेश त्रिपाठी ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यभान पांडेय आचार्य व अध्यक्षता प्रदीप पांडेय ने की। इस अवसर पर रामजीवन दुबे, राजेश यादव, वेदप्रकाश तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, मनोज मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, राजेंद्र, कन्हैयालाल पाल, जयकुमार रावत, बद्रीनाथ यादव, घनश्याम तिवारी, विवेक कुमार सिंह, सिपाही सिंह, आनंद शुक्ला, बाबा योगराज, रामप्रगट तिवारी, दुर्गा तिवारी, दीपक, रामपाल, रामबरन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी