प्रवासी मजदूर की मौत पर सपा अध्यक्ष ने दी एक लाख की मदद

सपाइयों ने पीड़ित परिवार से मिलकर अखिलेश यादव का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:09 AM (IST)
प्रवासी मजदूर की मौत पर सपा अध्यक्ष ने दी एक लाख की मदद
प्रवासी मजदूर की मौत पर सपा अध्यक्ष ने दी एक लाख की मदद

सुलतानपुर : लॉकडाउन के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुए प्रवासी मजदूर के परिवारजन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।

कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर निवासी प्रवासी मजदूर जयप्रकाश यादव नौ मई को गांव के ही कुछ लोगों के साथ मुंबई से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना जलगांव महाराष्ट्र की पुलिस द्वारा घरवालों को दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बबलू ने परिजनों से मुलाकात करके उनका परेशानी जानी थी। परिवार को आर्थिक सहायता के लिए जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पत्र लिखकर मांग की थी। जिस पर सपा मुखिया ने मृतक मजदूर की पत्नी पूनम यादव तथा पिता भगवानदीन यादव के खाते में 50-50 हजार रुपया भेजा। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, राहुल उपाध्याय आदि पीड़ित परिवार से मिले। उनके बैंक खाते में भेजी गई धनराशि का प्रपत्र को सौंपा। आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासचिव सलाउद्दीन, विधान सभा अध्यक्ष सतपाल यादव, हैदर, दीपू श्रीवास्तव, तेजिदर सिंह बग्गा, सुशील बरनवाल, सुनील गुप्ता, शादाब अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी