चाय-चौपाल: खेत गाय-गोरू चरि लेत अहैं, ई केहू का नाय देखात बाय..

हर ओर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। मंगलवार की दोपहर दोमुंहा चौराहा स्थित चाय की दुकान पर चुस्कियों के बीच चुनाव को लेकर हर कोई अपनी बात कहने को आतुर दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM (IST)
चाय-चौपाल: खेत गाय-गोरू चरि लेत अहैं, ई केहू का नाय देखात बाय..
चाय-चौपाल: खेत गाय-गोरू चरि लेत अहैं, ई केहू का नाय देखात बाय..

सुलतानपुर: बर्फीली हवाओं से पारा लगातार भले ही गिर रहा हो, लेकिन गांवों में राजनीति का तापमान चढ़ रहा है। हर ओर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। मंगलवार की दोपहर दोमुंहा चौराहा स्थित चाय की दुकान पर चुस्कियों के बीच चुनाव को लेकर हर कोई अपनी बात कहने को आतुर दिखा।

अभियाखुर्द के श्रीराम पांडेय चाय पीते हुए बोले, 'अपने जिला मा तव खूब सड़क बनी बाय। अबही कूरेभार के लगा तव सड़किया पय जहाज उड़ाई गै रही।' यह सुन लल्ले दुबे बोल पड़े 'खेत, गाय-गोरू चरि लेत अहैं ई केहू का नाय देखात बाय। जहाज देखत अहा..।' रमेश दुबे से भी रहा न गया। वह बोल पड़े, 'गाय, गोरू से नुकसान तव बाय।' सबकी बात काटते हुए हरिशंकर ने कहाकि 'बिजली खूब मिलति बाय, यहि समय तव सबके मूड़े पर लाल, पियर अंगौछा देखात बाय।'

इसी बीच अभियाकला के रामजी शर्मा तपाक से बोल पड़े, 'किसान कय नुकसान गाय, गोरू से जरूर बाय, लेकिन सम्मान निधि से सरकार सहयोग करति बाय।' लल्ले दुबे, बच्चालाल जायसवाल भी इस चाय चौपाल में अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखने में पीछे नहीं रहे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया गया नामांकन की बारीकियों का प्रशिक्षण

सुलतानपुर: विधानसभा चुनाव में आनलाइन व आफलाइन नामांकन किए जाने को लेकर मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश पटेल ने आनलाइन नामांकन किए जाने की विस्तृत जानकारी दी। वेब लिंक भी उपलब्ध कराया। चुनाव आयोग की तरफ से उपलब्ध कराए गए प्रारूप को अवश्य भरने के लिए निर्देशित किया।

बताया कि प्रत्याशियों को आपराधिक मामलों की जानकारी राजनीतिक दल की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही टीवी चैनल, समाचार पत्र, इंटरनेट मीडिया में भी तीन बार प्रकाशित कराया जाना जरूरी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश वाजपेयी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी