फसल के साथ किसानों की मेहनत भी डूब रही पानी में

??????????, ????????? (?????????) : ????? ??? ???? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ??????? ?? ??? ??? ??? ??? ????? ??? ?????????? ?? ?????? ???? ?? ??? ?? ??? ?????? ???? ?? ???, ????? ??????? ??? ?????? ???

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:23 PM (IST)
फसल के साथ किसानों की मेहनत भी डूब रही पानी में
फसल के साथ किसानों की मेहनत भी डूब रही पानी में

संवादसूत्र, जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : ड्रेन में बंधा लगाने की वजह से कई गांव के किसानों की फसल डूब रही है। तहसील में अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिसको लेकर काफी आक्रोश है।

तहसील क्षेत्र के पलिया, मूंगर, पुरुषोत्तमपुर, नथईपुर, पालनगर समेत विभिन्न गांवों से होकर गुजरी कूरेभार ड्रेन में कई स्थानों पर लोगों ने मछली पकड़ने के लिए बंधा लगा रखा है। जिससे ड्रेन का पानी आगे नहीं जा पा रहा। बंधे की वजह से ड्रेन का पानी ऊपर से बहकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। अरहर, धान और गन्ने की फसल पूरी तरह से पानी मे डूबी हुई है। डोमनपुर निवासी किसान घनश्याम वर्मा, अभिषेक मिश्र, गो¨वद मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, लाल बहादुर, राजू वर्मा समेत अन्य किसानों ने बताया कि लगातार खेतों में पानी भरे रहने की वजह से फसलें गल जा रही हैं। साथ ही कई प्रकार के रोग भी लग जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि भभोट, पालनगर समेत अन्य स्थानों पर लोग बंधा लगाकर मछली पकड़ते हैं। जिसकी वजह से ड्रेन का पानी मझुई नदी में नहीं जा पा रहा है। उपाजिलाधिकारी जय¨सहपुर राजेश ¨सह ने कहाकि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जल्द ही इसे खुलवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी