बार-बेंच के सहयोग से मजबूत होती न्यायपालिका

सुलतानपुर : अधिवक्ता अपने व्यवहार से जज का दिल जीत लेते हैं। दोनों के सहयोग से मुकदमे का शीघ्र निस्त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 10:58 PM (IST)
बार-बेंच के सहयोग से मजबूत होती न्यायपालिका
बार-बेंच के सहयोग से मजबूत होती न्यायपालिका

सुलतानपुर : अधिवक्ता अपने व्यवहार से जज का दिल जीत लेते हैं। दोनों के सहयोग से मुकदमे का शीघ्र निस्तारण हो जाता है। यही न्याय की मंशा है। उक्त उदबोधन जिला जज उमेशचंद्र शर्मा ने गुरुवार को अपने विदाई समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यहां पर आने के बाद अधिवक्ताओं का भरपूर सहयोग मिला। जिससे न्यायिक कार्य करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। पूर्व जिला जज आरपी शुक्ला ने कहा कि शर्मा मेरे साथ काम कर चुके हैं इनके निर्णय सटीक होते हैं। अपर जिला जज रामपाल सिंह ने कहा कि बार-बेंच एवं जूनियर न्यायिक अधिकारियों को एक सूत्र में बांधकर जिला जज ने न्यायिक कार्य को अंजाम दिया। प्रभानाथ त्रिपाठी, उत्कर्ष चतुर्वेदी समेत न्यायिक अधिकारियों तथा अधिवक्ता नागेंद्र सिंह, अरविद सिंह राजा, रामविशाल तिवारी ने मंच को संबोधित कर उनके कार्यों की सराहना किया। विदाई समारोह का आयोजन अधिवक्ता संघ ने किया। मंच का संचालन महामंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी व आगंतुकों का धन्यवाद बार अध्यक्ष संदीप सिंह ज्ञापित कर गोष्ठी का समापन किया।

chat bot
आपका साथी