पूर्व विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर

पटेल चौक के निकट हुई घटना छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:49 PM (IST)
पूर्व विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर
पूर्व विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर

सुलतानपुर : पूर्व विधायक के बेटे को रंजिश के चलते बुरी तरह पीटा दिया गया, जो कि बुधवार सुबह छह बजे पटेल चौक से चाय पीकर लौट रहे थे। शोरगुल सुनकर लोग घटनास्थल पर जुटने लगे तो हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एक नामजद है।

पूर्व विधायक रामचन्द्र चौधरी के बेटे डा. अंगद चौधरी रोजना की तरह सुबह पटेल चौक पर चाय पीने के बाद अखबार खरीद रहे थे। इसी बीच कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से अंगद चौधरी को पीटने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और गिर पड़े। लोगों को जुटता देख हमलावर वाहन में सवार होकर भाग निकले।

चौधरी 2017 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कादीपुर सुरक्षित सीट से विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं। क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मामले में ओंकारनाथ मिश्र सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी गई है। दावा किया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-

लखनऊ से लेकर गांव तक पुलिस की दबिश :

कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपित की खोज में कस्बे के अलावा उसके गांव किशुनदासपुर निवास में भी छापामारी की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम को आरोपित के लखनऊ स्थित आवास पर भी भेजा गया। पुत्र ने पिता पर ताना तमंचा, गिरफ्तार :

पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार की शाम कस्बे में एक बेटे ने पिता पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कूरेभार के गुप्तारगंज कस्बे में इलियास ने घरेलू कलह के चलते सरेबाजार अपने पिता अशरफ पर तमंचा तान दिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस हरकत को देख लोग दौड़े तो किसी तरह अशरफ बच सका। इसी बीच किसी ने डायल-112 पर घटना की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी