नौ घंटे बिजली-पानी को तरसी 50 हजार आबादी

सुलतानपुर : शनिवार को दिन में जिले के दो उपकेंद्रों का संचालन ठप रहा। जिससे करीब 50 ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 11:14 PM (IST)
नौ घंटे बिजली-पानी को तरसी 50 हजार आबादी
नौ घंटे बिजली-पानी को तरसी 50 हजार आबादी

सुलतानपुर : शनिवार को दिन में जिले के दो उपकेंद्रों का संचालन ठप रहा। जिससे करीब 50 हजार आबादी नौ घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरस गई। हाई टेंशन लाइन पर नई भूमिगत केबल लगाने में तय समय से एक घंटा अधिक लगा। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा।

पयागीपुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पावर हाउस की 33 हजार वोल्ट इनक¨मग लाइन पर गोराबारिक में निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के बगल भूमिगत केबल बिछाई गई। इसके लिए बिजली अभियंताओं ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आठ घंटे का शटडाउन लिया था। लेकिन कार्य की धीमी गति के चलते करीब एक घंटे अधिक समय लग गया। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर व कुड़वार उपकेंद्र का संचालन ठप होने से आधे शहर व दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

29 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे

बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल जमा कराने के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हनुमानगंज व शहर के विभिन्न मुहल्लों में जांच-पड़ताल की गई। उपखंड अधिकारी नगर क्षेत्र केसरी प्रसाद ने बताया कि शहर में 17 व हनुमानगंज में 12 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। करीब आठ लाख रुपया जुर्माना भी वसूला गया है।

chat bot
आपका साथी