कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं की मौत, 569 मिले संक्रमित

लखनऊ से जारी रिपोर्ट में जिले भर में कुल 569 लोगों में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 12:00 AM (IST)
कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं की मौत, 569 मिले संक्रमित
कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं की मौत, 569 मिले संक्रमित

सुलतानपुर: लखनऊ से जारी रिपोर्ट में जिले भर में कुल 569 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इन संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड एल-वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड समेत घरों में अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई।

सीएमओ डॉक्टर डीके त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए कोविड गाइडलाइन का अनुपालन किया जाना बेहद जरूरी है। जांच की संख्या में भी तेजी लाने के निर्देश सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को दे दिए गए हैं। अस्पताल में भर्ती 56 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोरोना के दूसरे चरण में पाजिटिव पाए जाने वालों की संख्या 3469 हो गई है। पेशकार समेत दो महिलाओं ने दम

दीवानी न्यायालय की एक महिला पेशकार कुमारी अखिलेश यादव को तबियत खराब होने के चलते लखनऊ स्थित जसलोक अस्पताल ले जाया गया था। काफी प्रयास के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका। वापस आने पर उन्हें कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इलाज करने से इंकार कर दिया। एक सरकारी क्वार्टर में रखकर उनका इलाज किया जा रहा था। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें गुरुवार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शहर के राहुल सिनेमा रोड स्थित एक महिला ही भी सांस लेने में हुई दिक्कत के चलते मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी