पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि का विरोध

सुलतानपुर : पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस बिफर पड़ी

By Edited By: Publish:Tue, 03 May 2016 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 10:04 PM (IST)
पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि का विरोध

सुलतानपुर : पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस बिफर पड़ी। शहर के सिविल लाइन स्थित कलेक्ट्रेट गेट पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री का पुतला बनाकर फूंका। महंगाई को डायन बता केंद्र सरकार को कोसा। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक ¨सह राणा ने कहाकि लगातार महंगाई बढ़ रही है। अच्छे दिन का नारा लोक-लुभावन बनकर रह गया। आम आदमी को उससे कोई राहत नहीं मिली है। बनारस जहां से प्रधानमंत्री सांसद हैं वहां गंगा उतनी ही आज भी मैली हैं, जितनी कल थीं। सफाई के नाम पर सिर्फ ¨ढढोरा पीटा जा रहा है। दाल और खाद्य सामग्री के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहे हैं। जुमले वाली सरकार का जुल्म जनता झेल रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राहुल त्रिपाठी, सुब्रत सिहं, रितेश ¨सह, विष्णु तिवारी, शेरू पांडेय, मृदुल तिवारी, प्रशांत ¨सह, सुमेर भारती, अकरम, अवनीश, राजेश, अंकित, आलोक, अशोक, विक्रम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी