सदमे से एक और महिला किसान की मौत

कूरेभार : फसल की बर्बादी अब किसानों को देखी नहीं जाती। कहीं किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो किसी की स

By Edited By: Publish:Tue, 14 Apr 2015 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 14 Apr 2015 10:03 PM (IST)
सदमे से एक और महिला किसान की मौत

कूरेभार : फसल की बर्बादी अब किसानों को देखी नहीं जाती। कहीं किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो किसी की सदमें से जान चली जा रही है। जिले में सोमवार को देरशाम सदमें से एक और महिला किसान की मौत हो गई। मीडिया से प्रशासन को जब यह जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तहसील के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

थानाक्षेत्र के नीलकंठ का पुरवा निवासी लालती मिश्रा सोमवार को देर शाम फसल देखने खेत गई थी। वहां फसल की बर्बादी देखा तो ¨चतित हो गई। घर पहुंची तो करीब रात आठ बजे उसे मूर्छा आ गई। परिजन जब तक पानी के छींटे मार कर उसे जगाने का प्रयास करते तब तक उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक खेत से जब लालती लौटी तो यही सोच-सोच कर परेशान थी, कि फसल नष्ट हो गई, अब क्या खाएंगे। यह बात वह बर्दाश्त नहीं कर सकी।

chat bot
आपका साथी