अन्याय देखते ही विरोध में खड़े हो जाते थे छोटे लोहिया

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को छोटे लोहिया जनेश्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:59 PM (IST)
अन्याय देखते ही विरोध में खड़े हो जाते थे छोटे लोहिया
अन्याय देखते ही विरोध में खड़े हो जाते थे छोटे लोहिया

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि छोटे लोहिया अन्याय देखते ही विरोध में खड़े हो जाते थे। उन्होंने छात्र युवा आंदोलनों का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा कि सपा के आंदोलनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास करने का काम किया। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे व अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार जब से है किसानों का शोषण किया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र एक ऐसे नेता थे जो हमेशा गरीबों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों एवं महिलाओं की लड़ाई लड़ने का काम किया।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, निर्मल चेरो, रमेश यादव, सुनील प्रधान, महफूज आलम खान, अशोक पटेल, कामरान खान, सूरज चौरसिया, निशांत पटेल, राजेश यादव, लल्लू भारती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी