शिविर में नेत्र मरीजों का किया गया उपचार

शिविर में नेत्र मरीजों का किया गया उपचार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 06:44 PM (IST)
शिविर में नेत्र मरीजों का किया गया उपचार
शिविर में नेत्र मरीजों का किया गया उपचार

शिविर में नेत्र मरीजों का किया गया उपचार

जासं, सोनभद्र: लायंस क्लब राबर्ट्सगंज परिसर में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकूट के डाक्टर इंसाफ बक्श, अभिषेक पांडे, सुशील मिश्रा, दयाराम सिंह, हमीद खान, पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन हरीश अग्रवाल, अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल, जय कुमार केसरी आदि सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसमें मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। 20 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजे गए। 28 अन्य मरीजों को दवा, चश्मा मुफ्त दिया गया। अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि अब तक क्लब दो हजार मरीजों का सफल आपरेशन करा चुका है। लायंस क्लब सेवा कार्यों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 29 जून से तीन जुलाई तक पालीथिन मुक्त भारत के तहत एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी