उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग, पानी को तरसे लोग

ब‌र्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। इससे अन्य भी कई उपकरण जल गए। जब अचानक लोड बढ़ा तो छपका उपकेंद्र के भी उपकर जल गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 09:28 PM (IST)
उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग, पानी को तरसे लोग
उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग, पानी को तरसे लोग

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज के हाइडिल मैदान स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। इसके साथ ही अन्य कई उपकरण भी जल गए। इससे जब अचानक लोड बढ़ा तो छपका उपकेंद्र के भी उपकरण जल गए। इससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। गुरुवार की सुबह से करीब 12 घंटे तक कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो सकी। देर तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को सुबह से दोपहर तक पानी के लिए भी तरसना पड़ा। लोग इधर-उधर से पानी की व्यवस्था कर किसी तरह से अपना काम चलाए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें तो बुधवार की रात में आपूर्ति ठीक-ठाक चल रही थी। इसी दौरान करीब एक बजे हाइडिल स्थित उपकेंद्र के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के पास से आवाज आई। मौके पर जाकर देखा गया तो आग लगी थी। जब तक आग बुझाने का उपाय होता तब तक कई उपकरण जल गए। इससे आपूर्ति बंद हो गई। इसके साथ ही छपका में भी दो फीडरों की सीटी जल गई। इससे राब‌र्ट्सगंज के 75 फीसद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग परेशान हो गए। पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा। गुरुवार की सुबह नगर के हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ रही। वहीं कई घरों में लोग देर तक बगैर स्नान किए ही बिजली का इंतजार करते रहे। करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस तरह की गड़बड़ी आने का कारण चंडी तिराहे के पास दो तार आपस में सटना बताया गया। अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे बहाल कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी