Move to Jagran APP

'आपका अनाज BJP सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही', अखिलेश यादव ने कहा- हम किसानों का माफ करेंगे कर्ज

Akhilesh Yadav Road Show सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उमर्दा से तिर्वा कस्बा तक रोड शो किया। शाम ढलने के साथ रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सपा मुखिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की हैं। महंगाई से जनता तंग है। उनकी सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा।

By amit kuswaha Edited By: Aysha Sheikh Published: Sun, 28 Apr 2024 11:34 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:34 AM (IST)
'अनाज BJP सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही', अखिलेश यादव ने कहा- हम किसानों का माफ करेंगे कर्ज

संवाद सहयोगी, तिर्वा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उमर्दा से तिर्वा कस्बा तक रोड शो किया। शाम ढलने के साथ रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सपा मुखिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की हैं। महंगाई से जनता तंग है। उनकी सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा।

loksabha election banner

रोड शो और जनसभा करते हुए औरैया के बेला से शनिवार शाम करीब सात बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव उमर्दा पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। कई समर्थक बुलडोजर पर बैठकर रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि आपका (किसानों का) अनाज भाजपा सरकार सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही है।

इसके बाद पैकेजिंग कर यह अनाज महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। किसान बेबस होकर आत्महत्या कर रहा है। उनकी सरकार बनने पर वह किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे। कन्नौज में अधूरी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। तिर्वा कस्बा में स्थापित वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। रात हो जाने से पार्टी के नेताओं से उन्होंने वार्ता नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.