प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:49 PM (IST)
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का लिया संकल्प
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह के पांचवें दिन जिले के सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान व प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में मधुपुर मंडल के बहुअरा गांव के रामलीला मैदान शिवमंदिर के पास स्वच्छता कर प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लिया गया। इसमें शंभूनारायण सिंह, सुनील पटेल, महेद्र पटेल, दिलीप चौबे, बहुअरा ग्राम प्रधान सतीश मिश्र आदि रहे। भाजपा जिला मंत्री अजीत रावत ने करमा मंडल के पगिया गांव के चौराहे के पास स्वच्छता कर प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लिया।

कोन : सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुनेश्वर प्रसाद गुप्ता के गांव रोरवा में बने समाधि स्थल से सिगल यूज प्लास्टिक से भारत को मुक्त कराने की अभियान की शुरूआत किया। उन्होंने झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर भोजराज, विनय, प्रह्लाद, धीरेन्द्र पटेल, राजू बाबा आदि रहे।

दुद्धी : भाजपा के राष्ट्र व्यापी सेवा सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को गुलालझरिया गांव में प्लास्टिक मुक्ति के लिए ग्रामीणों को डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे समाज के लिए घातक है। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, संजू तिवारी, दिनेश अग्रहरी, मनोज सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।

डाला : भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर के क्रांतिकारी स्थल के रूप में चर्चित शहीद स्थल की साफ-सफाई किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने गरीब, असहायों व जरूरत मंदों में फलों का वितरण किया। इसमें संदीप सिंह, राजेश पटेल, रामाशंकर पासवान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी