जन्मदिन परपर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले बिट्टू ने अपने 15वें जन्मदिन पर अपने पैतृक गांव छपका में शनिवार को पौधरोपण किया।परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। लगातार 15 साल से हर जन्म दिन पर पूरे परिवार के लोग पौधरोपण करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 09:39 PM (IST)
जन्मदिन परपर्यावरण संरक्षण का संकल्प
जन्मदिन परपर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जासं, सोनभद्र : पर्यावरण संरक्षण के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले बिट्टू ने अपने 15 वें जन्मदिन पर पैतृक गांव छपका में शनिवार को पौधरोपण किया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वे लगातार 15 साल से हर जन्मदिन पर पूरे परिवार के लोग पौधरोपण करते हैं।

छपका गांव निवासी गंगेश्वरधर दुबे के पुत्र बिट्टू के जन्मदिन पर परिवार के लोग हर साल पौधरोपण करते हैं। इससे प्रेरित हुए मुम्बई के चार्टर्ड एकाउंटेंट विजय गरौडिया जो बिट्टू के पिता के मित्र हैं। उन्होंने अलफांसो, जरदारी व बेर के पौधों को गिफ्ट किया। उन्हीं पौधों को इस बार रोपित किया गया। हर साल करीब दस बीघे के क्षेत्रफल में ही पौधरोपण किया जाता है। इससे एक बाग तैयार हो चुका है। इस बगीचे में बारहों महीने फल देने वाले आम, लीची, बेल, बेर, संतरा आदि पौधे लगे हुए हैं। अपने जन्मदिन पर सभी से बिट्टू ने अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और हरियाली बढ़ाएं। हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ हवा जरूरी है। स्वच्छ हवा तभी मिलेगी जब हम पौधे लगाएंगे। जितने अधिक पौधे उतनी स्वच्छ हवा। बिट्टू के पिता श्री दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर मात्र एक पौधा भी लगाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम माना जाएगा। वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर उमेश धर दुबे, राजेश धर दुबे, बृजेश धर दुबे, अर्चना, उज्ज्वल, उछ्वव, श्रेयस, सौर्य, प्राची, पलक, पीहू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी