पूर्व चेयरमैन सहित दो पर रासुका की कार्रवाई

जागरण संवाददाता सोनभद्र रेणुकूट नगर पंचायत चेयरमैन शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या के मामले में षडयंत्र की अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह व उनके साथी जमुना सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। बतादें कि इस मामले में अब तक कुल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 07:38 PM (IST)
पूर्व चेयरमैन सहित दो पर रासुका की कार्रवाई
पूर्व चेयरमैन सहित दो पर रासुका की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : रेणुकूट नगर पंचायत चेयरमैन शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या के मामले में षडयंत्र की अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह व उनके साथी जमुना सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक कुल सात आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

नगर पंचायत रेणुकूट के चेयरमैन शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की 30 सितंबर की रात उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी। इस मामले में पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस इस मामले के सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा षडयंत्र करने का खुलासा हुआ था। अनिल सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि रेणुकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या का षडयंत्र व आपराधिक किस्म के शूटरों को बिहार प्रांत से बुलाकर कराई गई। जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था में समस्या उत्पन्न हुई। जिसके चलते रेणुकूट स्थित पेट्रोल पंप के पास के निवासी आरोपित अनिल सिंह व रेणुकूट के खाड़पाथर निवासी जमुना सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा तीन की उपधारा दो के तहत 20 नवंबर को निरुद्ध किया गया है।

chat bot
आपका साथी