परियोजना कर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान

एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्यरत एक कर्मी गुरुवार की सुबह सिगरौली जनपद के मोरवा थाना अंतर्गत पंजरेह बस्ती में फांसी लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 05:51 PM (IST)
परियोजना कर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान
परियोजना कर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्यरत एक कर्मी गुरुवार की सुबह सिगरौली जनपद के मोरवा थाना अंतर्गत पंजरेह बस्ती में फांसी लगाकर जान दे दी।

खड़िया परियोजना में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत 52 वर्षीय मनबोध खरवार अज्ञात कारणों से बस्ती के समीप खुदकशी कर ली। मृतक के भाई हरिभगत खरवार ने बताया कि वह काफी दिनों से परिवार से अलग रहते थे। खड़िया परियोजना में वह ड्यूटी करते थे और वहीं पर परियोजना के आवास में रहते थे। गत दो महीनों से वे उस आवास में न रहकर किराये के मकान रहते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि गत दो माह से वे ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। कुछ लोगों से वे कर्ज लिए थे, जिसके कारण काफी परेशान थे। गुरुवार की सुबह ड्यूटी जाने के लिए कहकर घर से निकले। कुछ देर बाद पता चला कि वे खुदकशी कर लिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी