चित्रकला से बनती है मन की एकाग्रता

जासं शक्तिनगर (सोनभद्र) खड़िया परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में इंडियन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:46 PM (IST)
चित्रकला से बनती है मन की एकाग्रता
चित्रकला से बनती है मन की एकाग्रता

जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : खड़िया परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में इंडियन आयल उपभोक्ता दिवस पर शनिवार को इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पर्यावरण एवं मानव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकृतियों को उकेरकर अपनी मौलिक प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक एएन पांडेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इनको देश का सुयोग्य नागरिक बनाने में अध्यापक अपनी अहम भूमिका प्रदान करें। चित्रकला से मन की एकाग्रता बनती है। प्रधानाचार्या संध्या पांडेय ने कहा कि प्रकृति सर्वशक्तिमान है, हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जीवन जीने की कला सीखनी चाहिए। चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान कक्षा 5वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों ने पर्यावरण के साथ मानव विषय पर चित्रकला की प्रस्तुति दी। इसमें एसओपी एससी राय, प्रोजेक्ट आफिसर सौरभ सुमन तथा इंडियन आयल कार्पोरेशन के प्रतिनिधि विपिन गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के तहत शारीरिक दूरी बनाते हुए सभी नियमों का पालन किया गया।

chat bot
आपका साथी