पीएसी के आइजी ने नक्सल क्षेत्र का लिया जायजा

पीएसी के आईजी अनिल कुमार राय शुक्रवार को अमवार स्थित पीएसी कैम्प का निरीक्षण किया। वहां मौजूद जवानों से क्षेत्र के तमाम गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 05:55 PM (IST)
पीएसी के आइजी ने नक्सल क्षेत्र का लिया जायजा
पीएसी के आइजी ने नक्सल क्षेत्र का लिया जायजा

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : पीएसी के आइजी अनिल कुमार राय शुक्रवार को अमवार स्थित पीएसी  कैंप का निरीक्षण किया। वहां मौजूद जवानों से क्षेत्र के तमाम गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पड़ोसी प्रांत के सीमा क्षेत्र में नक्सल भ्रमण  आदि पर चौकी इंचार्ज संदीप राय से बातचीत की। इसके साथ ही कनहर  सिचाई परियोजना के सुरक्षा व्यवस्था एवं पीएसी  बैरक में साफ सफाई के इंतजामों  का जायजा लिया। इसके साथ ही वे मातहत जवानों को कोरोना  वायरस के संकमण  से बचाव के लिए शारीरिक दूरी  एवं मास्क लगाने  का पालन करते रहने का दिशा निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी