ओमप्रकाश बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता सोनभद्र केसरिया हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राब‌र्ट्सगंज।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:28 PM (IST)
ओमप्रकाश बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
ओमप्रकाश बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : केसरिया हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में जिला प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें ओमप्रकाश जायसवाल को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, रवि गुप्ता नगर अध्यक्ष, राजू जायसवाल जिला महासचिव, ओमप्रकाश गुप्ता संगठन मंत्री, अनिल चौरसिया जिला कोषाध्यक्ष व सौरभ शुक्ला को जिला सचिव बनाया गया। पूर्वांचल उपाध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी एक दिसंबर को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। इसमें सह प्रभारी राजीव शुक्ला, आरके सिंह, मुरली, राहुल विश्वकर्मा, देवेश कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी