अब जेम पोर्टल से स्वेटर की होगी खरीदारी

जागरण संवाददाता सोनभद्र परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वेटर अब जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे। जनपद में खरीदारी की कवायद तेज कर दी गई है ताकि अक्टूबर तक बच्चों में स्वेटर का वितरण किया जा सके। बतादें कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने जेम पोर्टल से खरीददारी के निर्देश दिए हैं। इस बार बच्चों को अक्टूबर में ही स्वेटर बांटे जाने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 04:46 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 04:46 PM (IST)
अब जेम पोर्टल से स्वेटर की होगी खरीदारी
अब जेम पोर्टल से स्वेटर की होगी खरीदारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वेटर अब जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे। जनपद में खरीदारी की कवायद तेज कर दी गई है, जिससे अक्टूबर तक बच्चों में स्वेटर का वितरण किया जा सके। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने जेम पोर्टल से खरीदारी के निर्देश दिए हैं। इस बार बच्चों को अक्टूबर में ही स्वेटर बांटे जाने हैं।

दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में पहले स्वेटर स्कूल के स्तर पर ग्राम प्रधान और कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा मिलकर खरीदे जाते थे। इसमें कई बार धांधली की शिकायतें भी विभागीय उच्चाधिकारियों के पास आती थीं। स्वेटर भी अच्छी गुणवत्ता के न होने का आरोप लगता रहता था। इसके अलावा स्वेटर वितरण में विलंब भी बहुत ज्यादा होता था। कई स्कूलों में ठंड खत्म होने के समय तक स्वेटर का वितरण होने की मामला भी प्रकाश में आया था। लिहाजा, इस पर नियंत्रण लगाने के लिए शासन ने इस बार स्वेटर खरीद व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर स्वेटर खरीदने के साथ बच्चों को 31 अक्टूबर तक वितरित करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था में सभी को अच्छी गुणवत्ता और समय से एक ही प्रकार के स्वेटर मिलने की उम्मीद जगी है। क्या है जेम पार्टल

केंद्र सरकार ने सरकारी ई-बाजार का गठन किया है। यहां विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आवश्यक व सामान्य उपयोग के सामानों और सेवाओं की आनलाइन खरीद की जाती है। इसे गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस भी कहते हैं। डीएम की अध्यक्षता में कमेटी

स्वेटर खरीद के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश हैं। कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम आपूर्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और मुख्य कोषाधिकारी शामिल होंगे। वर्जन..

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। निदेशक स्तर से कुछ औपचारिकताएं पूरी होनी है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। उसके बाद स्वेटर खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। -डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए। एक नजर में आंकड़े

--

प्राथमिक विद्यालयों की संख्या : 1804

उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या : 654

छात्रों की संख्या : 2,40,000

chat bot
आपका साथी