लापरवाही पर दो को नोटिस, वेतन रोकने को लिखा पत्र

ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन को लेकर पंचायत विभाग सख्त हो गया है। लगातार अधिकारी निरीक्षण करके अभियान को गति दे रहे हैं। गुरुवार को एडीओ पंचायत अजय सिंह ने हरहोरी ग्राम पंचायत का जायजा लिया। सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे दो सफाईकर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 04:52 PM (IST)
लापरवाही पर दो को नोटिस, वेतन रोकने को लिखा पत्र
लापरवाही पर दो को नोटिस, वेतन रोकने को लिखा पत्र

जागरण संवाददाता, गोविदपुर (सोनभद्र) : ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन को लेकर पंचायत विभाग सख्त हो गया है। लगातार अधिकारी निरीक्षण करके अभियान को गति दे रहे हैं। गुरुवार को एडीओ पंचायत अजय सिंह ने हरहोरी ग्राम पंचायत का जायजा लिया। सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे दो सफाईकर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया। इसके अलावा उनका वेतन रोकने को जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा है।

एडीओ पंचायत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में हर गांव को पूरी तरह से सैनेटाइज करने का निर्देश शासन ने दिया है। इस कार्य में अगर कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। अन्य सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई को तैयार रहें।

विदित हो कि म्योरपुर ब्लाक के 50 से ज्यादा गावों में वर्तमान समय में सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चल रहा है। अभियान की सफलता के लिए एडीओ पंचायत ने गुरुवार को कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी ने देवरी, फाटपखना, बलियरी नवाटोला ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी